सोहराबुद्दीन मामला : अमित शाह के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल
सीबीआई ने शाह को पेश होने के लिए शुक्रवार दोपहर एक बजे तक की मोहलत दी थी, लेकिन शाह ने अग्रिम जमानत के लिए न्यायालय में अर्जी दाखिल की।
शुक्रवार को ही शाह ने सीबीआई के समक्ष पेश होने के लिए कुछ और समय मांगा था, जिसे जांच एजेंसी ने ठुकरा दिया।
उल्लेखनीय है कि गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने नवंबर 2005 को सोहराबुद्दीन को एक कथित फर्जी मुठभेड़ में मार गिराया था। उसकी पत्नी कौसर बी तभी से लापता है। राज्य पुलिस का दावा है कि सोहराबुद्दीन लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी था।
इस वर्ष 12 जनवरी को सर्वोच्च न्यायालय ने इस 'मुठभेड़' में शामिल गुजरात और राजस्थान के पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया था। इस मामले में 15 पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications