चीन के साथ सामरिक समुद्री संबंध बढ़ाएगा पाक
पाकिस्तान ने चीन से चार एफ-22 युद्धपोतों का सौदा किया था, जिनमें से दो उसकी नौसेना में सेवा दे रहे हैं। तीसरा युद्धपोत इस वर्ष सितंबर में नौसेना में शामिल होगा।
समाचार पत्र 'चाइना डेली' में छपे बयान में एडमिरल नोमान बशीर ने कहा है, "युद्धपोतों के प्रदर्शन से हम बहुत खुश हैं और चीन की कुछ प्रौद्योगिकी पश्चिमी देशों की तरह हैं।"
उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान, चीन से उच्च मारक क्षमता वाले बड़े जहाज खरीदने का भी इच्छुक है।
बशीर ने बताया है कि पाकिस्तान ने चीन के साथ सैन्य एवं वाणिज्यिक, दोनों क्षेत्रों में सामरिक समुद्री सहयोग बढ़ाने तथा मछली व्यवसाय और जहाज से माल ढुलाई का प्रस्ताव रखा है।
उन्होंने कहा है, "चीन और पाकिस्तान की दोस्ती हिमालय जितना ऊंची और समुद्र जितना गहरी है। हमने वायुसेना एवं अन्य क्षेत्र में पहले ही काफी प्रगति कर ली है और अब हमें नौसेना के मामले में सहयोग का विस्तार करना चाहिए।"
पाकिस्तानी नौसेना के एक अन्य अधिकारी ने कहा, "हम चीनी नौसेना को बंदरगाह, प्रचालन तंत्र, प्रबंधन एवं अन्य सविधाएं मुहैया करा सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications