गौमांस मुद्दे पर राजनाथ ने कलमाडी का शुक्रिया अदा किया

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और राष्ट्रमंडल खेल-2010 आयोजन समिति के अध्यक्ष कलमाडी ने गुरुवार को कहा था कि देश में होने वाले अब तक के सबसे बड़े आयोजन के दौरान गौमांस नहीं परोसा जाएगा।

सिंह ने कलमाडी के नेतृत्व में काम कर रही आयोजन समिति के इस फैसले का स्वागत करते हुए शुक्रवार को कलमाडी को एक पत्र के माध्यम से धन्यवाद किया। सिंह के मुताबिक आयोजन समिति ने समूचे देशवासियों की भावनाओं का सम्मान किया है।

कलमाडी को संबोधित अपने पत्र में सिंह ने लिखा है, "मुझे यह जानकर खुशी हुई है कि आयोजन समिति ने गौमांस से तौबा कर लिया है। भारत की जनता गौमांस परोसे जाने के खिलाफ थी। दिल्ली में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी हुआ था। लोगों की भावना को ध्यान में रखकर दिल्ली नगर निगम ने भी सर्वसम्मति से गौमांस नहीं परोसे जाने की बात कही थी।"

"गौमांस को भारत में होने वाले अब तक के सबसे बड़े खेल आयोजन से दूर करके आयोजन समिति ने न सिर्फ लोगों की भावनाओं का सम्मान किया है बल्कि उसने इस संबंध में सामने आने वाले विवादों और विरोध प्रदर्शनों को भी खत्म कर दिया है। मैं इस फैसले का स्वागत कहते हुए आयोजन के सफल होने के लिए शुभकामना करता हूं।"

गौरतलब है कि कलमाडी ने गुरुवार को कहा था कि आयोजन समिति ने कुछ सप्ताह पहले ही राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान गौमांस नहीं परोसने का फैसला कर लिया था। इस संबंध में खान-पान (कैटरिंग) ठेकेदारों को पहले ही जानकारी दे दी गई है।

कलमाडी ने यह भी कहा था कि लोग ऐसा मानकर चल रहे हैं कि राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान गौमांस परोसा जाएगा लेकिन उन्हें उम्मीद है कि उनकी इस सफाई के बाद इस संबंध में किसी प्रकार की शंका नहीं रह जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+