पश्चिम बंगाल में पेट्रोल पंप मालिक हड़ताल पर
पेट्रोल पंप मालिक हाल में बढ़ाए गए ईंधन की कीमतों के अनुसार कमीशन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
पश्चिम बंगाल पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष तुषार सेन ने कहा, "ईंधन की कीमत में भारी बढ़ोतरी की गई है। मौजूदा स्थिति में हमारा कमीशन नहीं बढ़ाया गया तो पेट्रोल पंप को चला पाना असंभव होगा।"
सेन ने कहा, "हमने पहले ही राज्य सरकार को 23 जुलाई को 24 घंटे की हड़ताल करने को लेकर सूचित कर दिया था। इस हड़ताल के दौरान राज्यभर के 1900 पेट्रोल केंद्र बंद रहेंगे।"
उन्होंने बताया कि राज्यभर में आपात स्थिति के लिए कुछ पेट्रोल पंप खुले रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications