यौन उत्पीड़न विधेयक में शामिल किया जा सकता है खेल
तीरथ ने कहा कि राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम के कोच एम.के. कौशिक पर एक खिलाड़ी के साथ कथित यौन उत्पीड़न के प्रयास के आरोप लगने के बाद इस मुद्दे पर चर्चा की पूरी संभावना बनती है।
तीरथ ने कहा, "हम इस बात पर विचार करेंगे कि किस तरह खेलों को यौन उत्पीड़न विधेयक में शामिल किया जा सकता है।"
तीरथ ने कहा कि उनका मंत्रालय राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) को इस मामले की जांच कराने के लिए कहेगा।
बकौल तीरथ, "मैं एमसीडब्ल्यू से इस मुद्दे पर जांच शुरू करने को कहूंगी। इस संबंध में कोई फैसला एमसीडब्ल्यू की रिपोर्ट पेश होने के बाद ही किया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications