सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी (राउंडअप)

दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 18,237.56 अंक के उच्च और 18,093.93 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया। कारोबार के अंत में यह 18,130.98 अंक पर बंद हुआ। वहीं दिन के कारोबार में निफ्टी ने 5,477.50 अंक के उच्च और 5,435.15 अंक के निम्न स्तर को छुआ और कारोबार के अंत में यह 5,449.10 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई पर प्रौद्योगिकी (0.67 प्रतिशत), उपभोक्ता वस्तुएं (0.47 प्रतिशत), पूंजीगत वस्तुएं (0.46 प्रतिशत) और एफएमसीजी (0.38 प्रतिशत) सूचकांकों में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई। वहीं रियल्टी (-1.42 प्रतिशत), धातु (-0.72 प्रतिशत), हेल्थकेयर (-0.48 प्रतिशत) और तेल एवं गैस (-0.39 प्रतिशत) सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले सूचकांक रहे।

भारती एयरटेल (3.86 प्रतिशत), बीएचईएल (1.73 प्रतिशत), आईटीसी (1.04 प्रतिशत) और इंफोसिस (0.87 प्रतिशत) सेंसेक्स में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज करने वाले शेयर रहे।

जयप्रकाश एसोशिएट्स (-1.72 प्रतिशत), ओएनजीसी (-1.45 प्रतिशत), डीएलएफ (-1.35 प्रतिशत) और एनटीपीसी (-1.30 प्रतिशत) सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले शेयर रहे।

बीएसई पर मिडकैप सूचकांक 23.38 अंक (-0.31 प्रतिशत) गिरकर बंद हुआ वहीं स्मॉलकैप सूचकांक में 51.72 अंक (-0.54 प्रतिशत) की गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई पर 1,192 कंपनियों के शेयर बढ़कर बंद हुए और 1,755 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए वहीं 99 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।

बीएसई पर टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील और एसबीआई सबसे ज्यादा कारोबार करने वाले शेयर रहे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+