सेंसेक्स 17 और निफ्टी 7 अंक बढ़ा (लीड-1)
दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 18,237.56 अंक के उच्च और 18,093.93 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया। कारोबार के अंत में यह 18,130.98 अंक पर बंद हुआ। वहीं दिन के कारोबार में निफ्टी ने 5,477.50 अंक का उच्च और 5,435.15 अंक का निम्न स्तर छुआ और कारोबार के अंत में यह 5,449.10 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई पर मिडकैप सूचकांक 23.38 अंक (-0.31 प्रतिशत) गिरकर बंद हुआ वहीं स्मॉलकैप सूचकांक में 51.72 अंक (-0.54 प्रतिशत) की गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications