झारखण्ड में 64 अधिकारी जांच के घेरे में

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सतर्कता ब्यूरो ने झारखण्ड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) से सफल हुए 64 उम्मीदवरों की कॉपियां मांगी है। वर्ष 2006 में आयोजित पहले जेपीएससी-परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की उप जिलाधिकारी के तौर पर राज्य के विभिन्न जिलों में नियुक्ती हुई थी।

सूत्रों के अनुसार सतर्कता ब्यूरो जेपीएससी द्वारा कथित रूप से गलत तरीके से नियुक्त किए गए अधिकारियों के मामले की छानबीन कर रहा है। इसके पहले जेपीएससी के दूसरे बैच के उम्मीदवार भी जांच के घेरे में हैं।

एक आधिकारिक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "सतर्कता ब्यूरो जेपीएससी के दूसरे बैच के मामले की जांच लगभग पूरा कर चुका है। नियुक्त किए गए 187 में से 33 उम्मीदवारों की नियुक्ती गलत तरीके से पाई गई।"

जेपीएससी द्वारा वर्ष 2007-08 में आयोजित परीक्षा को लेकर ज्यादा हो हल्ला मचा था। इसमें आरोप लगाया गया था कि राजनेताओं व आयोग के सदस्यों के रिश्तेदारों को गलत तरीके से नियुक्त किया गया है।

जांच के दौरान ब्यूरो ने 33 उम्मीदवारों की नियुक्ती में आरोपों को सही पाया था, जिनमें इनके गलत तरीके से अंक बढ़ा दिए गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+