किशनजी के सहयोगी सहित 4 नक्सली गिरफ्तार

कोलकाता, 23 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल पुलिस ने शुक्रवार को चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक नक्सली नेता किशनजी का करीबी सहयोगी है। वर्ष 2007 में झारखण्ड के सांसद सुनील महतो की हत्या के मामले में उसकी तलाश थी।

पुलिस महानिरीक्षक (पश्चिमी क्षेत्र) जुल्फिकार हसन ने बताया, "नक्सलियों की पहचान राजेश मुंडा, राजेश हंसदा, मोंगोल सोरेन और गोपीनाथ मांडी के रूप में हुई है। चारों नक्सलियों को सालबोनी में रांझा जंगल के निकट पित्राकुली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।" सालबोनी पश्चिमी मिदनापुर जिले में स्थित है।

पुलिस के अनुसार राजेश मुंडा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी के स्वयंभू सैन्य प्रमुख कोटेश्वर राव उर्फ किशन का करीबी है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "राजेश मुंडा, मार्च 2007 में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के सांसद सुनीत महतो की हत्या में प्रमुख अभियुक्त है। उसके ऊपर पश्चिम बंगाल में कई अन्य मामले दर्ज हैं। इनमें हावड़ा जिले के संकरेल में प्रभारी-अधिकारी अतींद्रनाथ दत्ता का अपहरण और सिल्दा ईस्टर्न फ्रंटियर रायफल (ईएफआर) शिविर पर 15 फरवरी को हुआ खूनी हमला शामिल है। इस हमले में 24 जवान मारे गए थे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+