गाजा के अस्पतालों में बेकार दवाइयों की भरमार
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि पिछले दो साल में दुनियाभर के सहायता संगठनोंे की ओर से मदद के तौर पर गाजा पट्टी को भेजी गई दवाइयों के इस्तेमाल की तारीख बीत चुकी है।
हमास प्रशासन के स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि 19 महीने पहले पिछले इजरायली हमले के बाद भेजी गई महज 30 फीसदी दवाइयां ही अस्पतालों और चिकित्सा केंद्रों पर इस्तेमाल की गई हैं।
अधिकारी ने बताया कि विभिन्न नागरिक संगठनों के साथ ही कई देशों ने गाजा पट्टी के लिए बड़े पैमाने पर चिकित्सा सहायता भेजी थी। इनमें दवाइयां और उपकरण शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि बेहिसाब तरीके से मदद के तौर पर दी जाने दवाइयों से काफी परेशानी होती है। यहां भेजी गई 22 फीसदी दवाइयों के इस्तेमाल की अवधि खत्म हो चुकी है और बहुत सी दवाइयां ऐसी हैं जो आपात स्थितियों में इस्तेमाल के लायक नहीं हैं।
अधिकारियों ने हालांकि उन देशों के नाम का खुलासा करने से इंकार कर दिया जिन्होंने ये दवाइयां भेजी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications