मधुमेह में दवाओं से अधिक कारगर पौष्टिक आहार
इस संबंध में शोध करने वाले ओटागो विश्वविद्यालय के शोधकर्ता कर्स्टन कोप्पेल का कहना है कि मधुमेह के दुष्प्रभाव से बचने में नियंत्रित और पौष्टिक भोजन बहुत कारगर होता है।
मधुमेह के रोगियों को काब्रोहाइड्रेट के लिए मोटा अनाज, भूरे चावल, प्रोटीन युक्त पदार्थ, मांस और मोनोअनसेचुरेटेड वसा लेने की सलाह दी गई है।
कोप्पेल ने कहा, "शोध के दौरान हमने पाया कि कई लोगों को अपने ग्लाइकेमिल को नियंत्रित करने की दिशा में दवाओं के कारण काफी दिक्कत हुई। इसके परिणाम संतोषजनक भी नहीं निकले लेकिन योजनाबद्ध खान-पान के कारण उन्हें इस दिशा में आशातीत सफलता मिली।
इस लिहाज से इस बीमारी को नियंत्रित रखने के लिए दवाइयों की तुलना में नियंत्रित खान-पान ज्यादा कारगर साबित हुआ।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications