विवाद की खबरों के बीच राव ने पिल्लै से मुलाकात की
दोनों अधिकारियों के बीच गुरुवार शाम को हुई मुलाकात में राव ने पिल्लै के बयान पर 15 जुलाई को विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा और पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद करैशी की वार्ता के दौरान पाकिस्तान की प्रतिक्रिया के संबंध में विस्तृत बातचीत की।
सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने भी इस मुद्दे पर बातचीत के लिए विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा से मिलने का प्रयास किया।
राव ने यह मुलाकात विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा द्वारा एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में पिल्लै के बयान को गलत समय पर दिया गया बयान बताए जाने के बाद की है।
कुरैशी ने लश्कर ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद के बारे में पूछे गए सवाल पर पिल्लै का जिक्र किया था। उन्होंने पिल्लै के बयान को गैरजरूरी बताते हुए कहा था कि इस बयान से दोनों देशों के बीच विश्वास बहाली का माहौल प्रभावित हुआ है।
इसके बाद कुरैशी द्वारा पिल्लै के बयान की तुलना सईद से किए जाने के बयान को कृष्णा ने हास्यास्पद बताया था।
कृष्णा ने हालांकि टीवी साक्षात्कार में पिल्लै द्वारा दिए गए बयान के समय को गलत बताया था।
भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को सरकार पर आरोप लगाया था कि पाकिस्तान के साथ संबंध में विदेश नीति को लेकर चिदंबरम और कृष्णा में मतभेद हैं।
इसके अलावा भाजपा ने पिल्लै के बयान की आलोचना के लिए कृष्णा का विरोध किया है। भाजपा ने कहा कि पिल्लै ने केवल मुंबई हमले में पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी आईएसआई की भूमिका के संबंध में तथ्य प्रस्तुत किए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications