राज्यपाल पर जद (यु) का बयान हास्यास्पद: पासवान

पटना में शुक्रवार को पासवान ने संवाददाताओं से कहा कि विपक्ष के लोगों को विधानसभा से निलंबित कर दिया गया है और इसकी शिकायत वे राज्यपाल से करेंगे। उन्होंने गुरुवार को प्रदर्शन कर रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की छात्र इकाई के सदस्यों पर पुलिस द्वारा लाठी भांजे जाने की भी निंदा की।

इससे पहले जद (यु) प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने राज्यपाल देवानंद कुंवर की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा था कि जिस तरह विपक्षी दलों के विधायकों को 'राजभवन मार्च' की आजादी दे दी गई है और मीडिया प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जा रहा है उससे लगता है कि राज्यपाल की भूमिका विरोधी दल के एक कार्यकर्ता की हो गई है।

उधर, कथित 'ट्रेजरी घोटाले' के मुद्दे पर शुक्रवार को कांग्रेस के विधायकों ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बर्खास्त करने संबधी ज्ञापन सौंपा। इसके पूर्व गुरुवार को राजद, लोजपा तथा वामपंथी विधायकों ने 'राजभवन मार्च' के बाद राज्यपाल से मुलाकात कर नीतीश सरकार को बर्खास्त करने की मांग का एक ज्ञापन सौंपा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+