भाजपा ने प्रधानमंत्री का निमंत्रण ठुकराया

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ मामले में केंद्र सरकार पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की ओर से दिए गए दोपहर के भोज के निमंत्रण को ठुकरा दिया।

नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया, "इसी महीने की 19 तारीख को केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने हमें दोपहर के भोज पर बुलाया था। इसमें मैं, आडवाणी जी (लालकृष्ण आडवाणी) और अरुण जेटली गए थे। इसी तरह प्रधानमंत्री की ओर से भी आज (शुक्रवार) दोपहर के भोज का निमंत्रण मिला था। इसमें आडवाणी जी, जेटली, मुझे और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी को शामिल होना था।"

सुषमा ने कहा, "आप सभी जानते हैं कि हमने पहले भी केंद्र सरकार द्वारा सीबीआई का दुरुपयोग करने की बात कही है। गुजरात में भी सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है। सीबीआई के इसी दुरुपयोग के विरोध में हमने प्रधानमंत्री की ओर से दिए भोज पर न जाने का फैसला किया है। आडवाणी जी ने वित्त मंत्री को आज सुबह इसके बारे में फोन पर बता दिया था। वैसे हमने प्रधानमंत्री कार्यालय को भी इसकी जानकारी दे दी है।"

सुषमा के साथ संवाददाता सम्मेलन में राज्यसभा मे विपक्ष के नेता अरुण जेटली और पार्टी महासचिव रविशंकर प्रसाद भी मौजूद थे। जेटली ने भी केंद्र सरकार पर सीबीआई का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। भाजपा ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन दोपहर एक बजे बुलाया था। उल्लेखनीय है कि भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन हमेशा दिन में तीन बजे आयोजित होता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+