पुलिस हिरासत में मौत, नप गए पुलिसकर्मी

मुरादाबाद के पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने के बाद नखासा थाना प्रभारी के.सी.दीक्षित, उपनिरीक्षक नारायण सिंह सहित चार पुलिसकर्मियों को गुरुवार को निलंबित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि परिजनों की तहरीर पर उपनिरीक्षक नारायण सिंह के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। हुसैन पर पड़ोसी मुकर्लबपुर गांव निवासी बिजेंद्र सिंह के घर चोरी करने का आरोप था।












Click it and Unblock the Notifications