11 लोजपा विधायकों का बिहार विधानसभा से इस्तीफा
पटना, 22 जुलाई (आईएएनएस)। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के 11 विधायकों ने विधानसभाध्यक्ष के 'पक्षपातपूर्ण व्यवहार' के विरोध में तथा कथित वित्तीय घोटाले में शामिल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ आंदोलन को तेज करने के लिए गुरुवार को इस्तीफा दे दिया।
इससे पहले बुधवार को कांग्रेस ने विधानसभा को जल्द भंग कराने की मांग पर जोर देने के लिए सभी विपक्षी विधायकों से सामूहिक रूप से इस्तीफा देने का अनुरोध किया था। ये 11 विधायक उन 67 विधायकों में शामिल हैं जिन्हें बुधवार को निलंबित किया गया था। विधायकों ने अपने इस्तीफे लोजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस को सौंपे।
पारस इन्हें विधानसभाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी को सौंपेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications