गोवा विधानसभा में गरमाया एसी शौचालय का मुद्दा
प्रश्नकाल के दौरान लगभग 10 मिनट तक विपक्षी विधायकों के साथ मुख्यमंत्री की तीखी नोक-झोंक हुई। विवादित शौचालय का निर्माण स्वच्छता में विशेषज्ञता प्राप्त सुलभ इंटरनेशल करवा रहा है।
अपने निर्वाचन क्षेत्र में वातानुकूलित शौचालय के निर्माण को उचित ठहराते हुए कामत ने कहा, "मडगाव गार्डन को राज्य का प्रतिष्ठित उद्यान माना जाता है, इसलिए यदि वहां एसी शौचालय बन रहा है तो इसमें क्या हर्ज है।"
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक विजय पाई खोत ने कहा कि वातानुकूलित शौचालय के निर्माण से व्यावहारिक कठिनाई उत्पन्न होगी।
विपक्ष के नेता मनोहर पार्रिकर ने भी मामले का विरोध करते हुए सदन में लाल झंडा लहराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications