राजस्थान में सड़क हादसे में 7 की मौत
पुलिस के मुताबिक जिले के रायसर गांव के पास एक निजी बस की टैंपो से टक्कर होने से यह हादसा हुआ।
पुलिस ने बताया कि सरदार शहर से बीकानेर आ रही एक निजी बस रायसर के पास एक टैंपो से भिड़ गई। टैंपो के पीछे चल रही एक जीप ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टैंपो सामने आ रही बस से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही टैंपों में सवार सात लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बीकानेर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications