आस्ट्रेलिया में विवाद में भारतीय घायल
समाचार पत्र 'द एज' ने कहा कि सोमवार रात को दक्षिणी ओक्लहा में हुए एक विवाद में भरत थापर (24 वर्ष) की पिटाई की गई। इससे उसका निचला जबड़ा टूट गया।
भरत के दोस्त सुमित खन्ना ने बताया कि उसकी हालत अभी तक खराब है और वह अगले पांच सप्ताह तक कुछ खा पाने में असमर्थ है।
खन्ना ने कहा कि भरत ठीक ढंग से बोलने में भी असमर्थ है और पुलिस अभी तक हमलावरों का पता लगाने में विफल रही है।
खन्ना ने बताया कि थापर और उसके उसे दो मित्र ओक्लहा इलाके से गुजर रहे थे, तभी उनको छह आदमी एक भारतीय व्यक्ति से दुर्व्यवहार करते हुए दिखे। भरत उसकी मदद करने के लिए पहुंचा तो छहों व्यक्ति उस पर टूट पड़े। एक अन्य भारतीय व्यक्ति ने फोन करके पुलिस का बुलाया।
बहरहाल पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है। घटना के बारे में कई विरोधाभासी खबरें मिली हैं।
विक्टोरिया के पुलिस प्रवक्ता के अनुसार घटना की शुरुआत तब हुई जब किसी व्यक्ति ने एक मैकेनिक की दुकान के सामने कार खड़ी कर दी और उसे हटाने से इंकार कर दिया। कुछ लोगों ने उस कार को हटा दिया, इससे झड़प की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद थापर अपने दोस्त के साथ कार से मौके पर पहुंचा और मारपीट शुरू हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications