ममता की रैली ने कांग्रेस-तृणमूण में भरा चुनावी जोश
स्थानीय निकाय चुनाव में तृणमूल कांग्रेस का कांग्रेस से सीटों का तालमेल तो नहीं हो पाया था, लेकिन इस रैली में कांग्रेस एवं तृणमूल कांग्रेस ने एक मंच पर आकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा को सत्ता से हटाने के लिए गठबंधन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बनर्जी ने दावा किया कि रैली में लगभग लाखों लोग शामिल हुए। रैली में वर्ष 1993 में इसी दिन पुलिस की गोलियों से मौत के शिकार हुए युवा कांग्रेस के 13 कार्यकताओं को श्रद्धांजलि दी गई।
रैली में कांग्रेस के पश्चिम बंगाल मामलों के केंद्रीय प्रभारी केशव राव एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मानस भूनिया ने बनर्जी को भावी मुख्यमंत्री बताया।
भूनिया ने केंद्रीय वित्त मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रणब मुखर्जी का वह पत्र भी लोगों को पढ़कर सुनाया जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ बैठक के कारण रैली में पहुंचने में असमर्थता जताई तथा रैली की सफलता की कामना की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications