हिरासत में मौत, 4 पुलिसकर्मी निलंबित
लखनऊ, 22 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में कथित तौर पर पुलिस हिरासत में एक आरोपी की मौत के मामले में थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
चोरी के आरोप में जिले के नखासा थाने पकड़कर लाए गए बराही गांव के निवासी नजर हुसैन (45) की बुधवार शाम पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। हुसैन के परिजनों का आरोप है कि थाने में पिटाई के बाद हालत बिगड़ने पर उसका उपचार नहीं कराए जाने से मौत हो गई।
मुरादाबाद के पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने के बाद नखासा थाना प्रभारी के.सी.दीक्षित, उपनिरीक्षक नारायण सिंह सहित चार पुलिसकर्मियों को गुरुवार को निलंबित कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि परिजनों की तहरीर पर उपनिरीक्षक नारायण सिंह के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। हुसैन पर पड़ोसी मुकर्लबपुर गांव निवासी बिजेंद्र सिंह के घर चोरी करने का आरोप था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications