केंद्र सरकार कश्मीरी समूहों से करेगी बातचीत
एक आधिकारिक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "बातचीत की योजना स्वीकार कर ली गई है। मसौदों पर निर्णय लिया जाना अभी बाकी है। बातचीत कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में करने की सलाह दी गई है।"
सूत्र के मुताबिक गृह मंत्री पी. चिदंबरम शांति वार्ता में शामिल होंगे तथा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इसकी निगरानी करेंगे।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने एक महीने से कुछ समय पहले हिंसाग्रस्त कश्मीर के मामले पर विचार के लिए मंत्रिमंडलीय समिति की विशेष बैठक बुलाई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications