ओसामा के लिए पाकिस्तान को मदद दे रहा अमेरिका

फॉक्स न्यूज के साथ सोमवार को इस्लामाबाद में एक साक्षात्कार के दौरान जब क्लिंटन से पूछा गया कि क्या वह मानती हैं कि पाकिस्तान को लादेन के ठिकाने के बारे में पता है तो उन्होंने कहा था, "मैं समझती हूं कि सरकार में शामिल कुछ लोगों को इस बारे में जानकारी है। मैंने यह बात पहले भी कही है।"

अमेरिकी विदेश विभाग ने बुधवार को इस साक्षात्कार की प्रतिलिपी जारी की।

क्लिंटन से जब यह पूछा गया कि क्या अमेरिका बिन लादेन को पाने के लिए पाकिस्तानी धन को या किसी भी वस्तु इस्तेमाल नहीं कर सकता, इस पर क्लिंटन कहा, "जी हां, हम इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। हम इसका इस्तेमाल कर रहे है।"

क्लिंटन ने कहा, "मैं इसके लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं करना चाहती, क्योंकि जैसा कि मैंने कहा, हम उसके करीब पहुंच चुके हैं क्योंकि हम उसके कई प्रशिक्षकों, उसके लड़ाकों, उसके आर्थिक मददगारों को मार गिराने में सफल हुए हैं।"

क्लिंटन ने कहा, "हम यह सब कर पाने में सक्षम हुए हैं, इस संदर्भ में हम उसके करीब हैं। लेकिन हमें तब तक संतुष्टि नहीं होगी, जब तक कि हम उसे पकड़ नहीं लेते।"

यह पूछे जाने पर क्या ओसामा के बारे में पाकिस्तान से उन्हें कोई आश्वासन मिला है, इसके जवाब में उन्होंने कहा, "सरकार में शीर्ष स्तर के लोग तो यही कहते हैं कि उन्हें नहीं पता।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+