बिहार की अदरखी जाति ओबीसी में शामिल
ओबीसी सूची में इसे क्रम संख्या 132 पर रखा गया है। ऐसा पिछड़ी जातियों के राष्ट्रीय आयोग की सिफारिश पर किया गया है।
उपरोक्त सूची में इस समुदाय के शामिल किए जाने से इस जाति के लोग केन्द्रीय सेवाओं और नौकरियों तथा केन्द्रीय शिक्षा संस्थाओं में आरक्षण के लाभ उठा सकेंगे। इस प्रकार ये समानता और समावेशिता के लक्ष्य की प्राप्ति में योगदान कर सकेंगे।
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ओबीसी की केन्द्रीय सूची में बिहार राज्य के लिए अदरखी जाति को अधिसूचित करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications