देवड़ा ने की वियतनाम के प्रधानमंत्री से भेंट
आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस अवसर पर सचिव पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और प्रबंध निदेशक ओ़ वी़ एल भी उपस्थित थे। प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिह का एक पत्र भी वियतनाम के प्रधानमंत्री को दिया गया। दोनों पक्षों ने हाइड्रो-कार्बन क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को और सु²ढ करने पर विचार किया गया। वियतनाम के प्रधानमंत्री दुंग ने तेल और गैस के क्षेत्र में भारत के और अधिक निवेश का स्वागत किया।
देवड़ा वियतनाम की यात्रा पर गए भारत के उच्च स्तरीय शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। भारतीय शिष्टमंडल में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी , ओएनजीसी, ओएनजीसी विदेश लिमिटेड, भारतीय तेल निगम और गेल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी शामिल हैं। भारतीय मंत्री को वियतनाम के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री वू हुए होआंग ने पूर्वी एशियाई ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications