सीआईडी ने शुरू की सैंथिया रेल दुर्घटना की जांच

कोलकाता, 22 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने गुरुवार को सैंथिया रेल दुर्घटना की जांच शुरू की। गत सोमवार को हुए इस हादसे में 63 लोगों की मौत हो गई थी।

सीआईडी की जांच टीम में शामिल पुलिस उप महानिरीक्षक (विशेष) पंकज दत्ता ने बीरभूम जिले स्थित सैंथिया स्टेशन का मुआयना किया और वहां से राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के कार्यालय गए जहां एक व्यक्ति ने दुर्घटना की प्राथमिक सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराया है।

सीआईडी ने आधिकारिक तौर पर जांच का दायित्व जीआरपी से अपने हाथ में लिया।

सीआईडी के अधिकारी ने रेलवे के अधिकारियों, हॉकरों एवं प्रत्यक्षदर्शियों से दुर्घटना के बारे में जानकारी देने को कहा। इसके बाद टीम गदाधरपुर स्टेशन पहुंची जहां उत्तरबंगा एक्सप्रेस सैंथिया के लिए रवाना होने से पहले दो मिनट रुकी थी।

रेलवे के एक कर्मचारी ने बताया कि टीम ने हादसे की रात ड्यूटी पर मौजूद गदाधरपुर स्टेशन के उपाधीक्षक से पूछताछ की, फिर सैंथिया आकर रेल पटरियों एवं सिग्नल प्रणाली की जांच की। उन्होंने डाउन मुख्य लाइन के विभिन्न प्वाइंटों का मुआयना भी किया।

जांच अधिकारी दत्ता ने कहा, "हम दुर्घटना के हर कारण का पता लगा रहे हैं। हमने रेलवे के अधिकारियों से जानकारी मांगी है। जांच वैज्ञानिक दृष्टि से होगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+