प्रीज्ले के शव-परीक्षण उपकरणों की नीलामी
लंदन, 22 जुलाई (आईएएनएस)। पॉप गायक एल्विस प्रीज्ले की 33वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके शव-परीक्षण में इस्तेमाल हुए उपकरणों की अगले महीने शिकागो में नीलामी होगी।
बीबीसी के मुताबिक नीलामी में रबर के दस्ताने, चिमटियां और प्रीज्ले के सूट को टांगने के लिए इस्तेमाल हुआ हेंगर शामिल होंगे।
ये सभी उपकरण 'मेमफिस फ्यूनिरल होम' में शवों पर लेप लगाकर उन्हें संरक्षित करने वाले एक वरिष्ठ कर्मचारी के पास थे। उसने अगस्त 1977 में प्रीज्ले की मृत्यु के बाद उनका शव संरक्षित किया था।
अगस्त में यह नीलामी होगी। प्रत्येक उपकरण की 8,000 डॉलर में नीलामी होने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications