सीबीआई जांच मामले पर सुनवाई गुरुवार को
मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रेखा एम़ दोशित तथा न्यायमूर्ति सुधीर कुमार कटरियार की खंडपीठ के समक्ष अपर महाधिवक्ता ललित किशोर ने राज्य सरकार की ओर से पुनर्विचार की अर्जी दी थी। इसे स्वीकार करते हुए न्यायालय ने इस मामले की सुनवाई के लिए गुरुवार की तिथि तय की थी।
गौरतलब है कि इसी खंडपीठ ने गत 15 जुलाई को अरविंद कुमार शर्मा की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कोषागारों से बिल के बिना धन की निकासी मामले की सीबीआई से जांच कराने का आदेश दिया था।
उच्च न्यायालय ने जनहित याचिका पर सुनवाई की अगली तिथि 26 जुलाई तय की है। इस दिन सीबीआई के निदेशक और उपनिदेशक को भी न्यायालय में उपस्थित रहने को कहा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications