संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सलाहकार बन सकते हैं रड
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार गुरुवार को खबरों में कहा गया कि पिछले महीने जुलिया गिलार्ड को पद सौंपने वाले रड संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून के विशेष दूत बन सकते हैं।
समाचार पत्र डेली टेलीग्राफ ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने इन अटकलों का खंडन करने से इंकार कर दिया कि पद संभालने के लिए रड आस्ट्रेलिया छोड़ रहे हैं।
रड पिछले सप्ताह न्यूयार्क में थे और संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून से मुलाकात की थी।
पिछले सप्ताह लेबर पार्टी के नेता का पद गंवाने वाले रड ने कहा कि संसदीय चुनाव में हिस्सा लेने और जीतने पर सांसद बने रहने का उनका इरादा है।
परंतु उन पर संसद छोड़ने का दबाव है क्योंकि माना जा रहा है कि उनकी उपस्थिति से गिलार्ड को परेशानी हो सकती है।
गिलार्ड ने वादा किया था कि लेबर पार्टी के सत्ता में आने पर रड को वरिष्ठ मंत्री बनाया जाएगा लेकिन अब उनको अपने वादे से हटने की सलाह दी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications