ग्वाटेमाला में 30 से ज्यादा मृत कछुए बरामद
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक राष्ट्रीय संरक्षित क्षेत्र परिषद ने बताया कि मोंटेरिको और सिपाकेट के समुद्री तट पर मृत कछुए बरमद किए गए।
संगठन के मुताबिक कछुओं की मौत जाल में फंसने के बाद दम घुटने से हुई। मछुआरे निषिद्ध क्षेत्र में मछलियों को पकड़ने के लिए जाल फैलाते हैं।
नियमों के मुताबिक मछलियां पकड़ने के लिए बिछाए जाने वाले जाल में विशेष उपकरण (टीईडी)होना चाहिए ताकि जाल में फंसने के बाद कछुए आसानी से बाहर निकल सकें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications