बिहार में 222 संदिग्ध नक्सली गिरफ्तार
पटना, 22 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में इस साल 222 संदिग्ध नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 33 स्वयंभू एरिया कमांडर और कुछ कुख्यात नक्सली भी शामिल हैं।
राज्य पुलिस मुख्यालय की ओर से कहा गया है कि इस वर्ष 30 जून तक के आंकड़ों के अनुसार राज्य की विभिन्न जिलों में 222 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 33 स्वयंभू एरिया कमांडर और स्वयंभू जोनल कमांडर सहित कई बड़े नाम भी हैं।
आंकड़ों के मुताबिक पिछले वर्ष 34 स्वयंभू जोनल कमांडर और एरिया कमांडर समेत कुल 406 नक्सलियों को गिरतार किया गया था।
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ विभिन्न जिलों में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस छापेमारी में विशेष कार्य बल (एसटीएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को भी लगाया जाता है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार नक्सलियों में कुछ ऐसे नक्सली भी शामिल हैं जिनकी तलाश पुलिस को कई वर्षो से थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications