उप्र में उमस से राहत
राज्य के पीलीभीत, रामपुर, बरेली, चंदौली, झांसी, इलाहाबाद, वाराणसी, कानपुर सहित विभिन्न जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश हुई। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी देखने को मिली। सबसे ज्यादा 150 मिलीमीटर बारिश पीलीभीत में दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। पश्चिमी और तराई वाले हिस्सों के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। लखनऊ में भी तेज बारिश होने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों के दौरान लखनऊ का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अन्य इलाकों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications