ताजमहल पर बेवसाइट का लोकार्पण
उन्होंने पर्यटन जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यटन से जुड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण के प्रथम सत्र का शुभारंभ भी किया। इसके अंतर्गत 600 प्रतिनिधियों को तीस-तीस के बैच में चार दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण कांशीराम पर्यटन प्रबंधन संस्थान, लखनऊ के माध्यम से आयोजित किया गया है।
अवस्थी ने कहा कि ताजमहल पर शासकीय वेबसाइट में विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गई हैं। यह एक लाइव वेबसाइट है। इसमें लोग अपने सुझाव, फोटोग्राफ तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भेज सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अंग्रेजी में जानकारी उपलब्ध है।
शीघ्र ही हिंदी, उर्दू सहित अन्य भारतीय तथा विदेशी सहित दस भाषाओं में जानकारी देने की तैयारी में है। अन्य स्मारकों आगरा फोर्ट, फतेहपुर सीकरी तथा सिकंदरा के बारे में भी नई वेबसाइट तीन माह में तैयार हो जाएगी।
उन्होंने बताया, "पर्यटन से जुड़ी संस्थाओं तथा व्यक्तियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। लोगों की मांग को देखते हुए प्रशिक्षण सत्रों को आगे भी चलाया जाएगा। उन्होंने शिल्पग्राम में शिल्पियों के लिए बनाए जा रहे हॉस्टल के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।"
उन्होंने बताया कि राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान आगरा में बड़े स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारी अंतिम चरण में है।
मंडलायुक्त सुधीर एम. वोबड़े ने कहा कि वेबसाइट का लोकार्पण महत्वपूर्ण कदम है। भारतीय पुरातत्वविद् ए.आर. सिद्दकी ने वेबसाइट को ऐतिहासिक कार्य बताया। आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष तनवीर जफर अली ने अन्य पर्यटक स्थलों के विकास की ओर ध्यान दिलाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications