पटना में उमस भरी गर्मी बरकरार
पटना, 22 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के भीतर हुई बारिश के बाद लोगों को उमस से राहत मिली है। पटना एवं आसपास के इलाकों में हालांकि केवल बूंदाबांदी होने से उमस बढ़ गई है।
पटना में हल्की बारिश होने के कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में जहां बूंदाबांदी हुई वहीं भागलपुर में 5़ 8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। गया में 14़ 4 तथा पूर्णिया में 3़ 4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा 158़ 4 मिलीमीटर बारिश राज्य के किशनगंज में हुई।
मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार सुबह पटना का तापमान 27़ 2 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 27़ 5, गया का 26़ 3 और पूर्णिया का तापमान 26़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित राज्य के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications