एनसीबी के 2 अधिकारी रिश्वत लेते पकड़े गए

सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए एनसीबी के अधिकारी बाराबंकी के एक तस्कर हनीफ को छोड़ने के एवज में उसके परिजनों से 2 लाख रुपए घूस ले रहे थे। हनीफ को कुछ दिन पहले एनसीबी के अधिकारियों ने मादक पदार्थो के साथ बाराबंकी में पकड़ा था।

बताया जाता है कि हनीफ के परिजनों ने सीबीआई अधिकारियों से मामले की शिकायत की, जिसके बाद सीबीआई ने गुरुवार देर शाम लखनऊ के महानगर इलाके स्थित एनसीबी के क्षेत्रीय दफ्तर में छापेमारी की।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने एनसीबी के सुपरिटेंडेंट दिवाकर त्रिपाठी व एक अधिकारी राजीव सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

सीबीआई के अधिकारी मामले पर कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि एनसीबी के अधिकारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+