अमेरिका में भारतीय छात्र की हत्या मामले में 3 गिरफ्तार
स्ट्रेटफोर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ने वाला 26 वर्षीय अरुण कुमार नरोट अपनी पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए खाली समय में किराने की दुकान में नौकरी करता था। इसी दौरान 14 जुलाई को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर नरोट की हत्या कर दी।
ब्रिजपोर्ट की पुलिस ने बताया कि नरोट की हत्या के आरोप में तीन लोगों 25 वर्षीय लुईस टोरेस, 21 वर्षीय वेनेसा आर्टिज और 31 वर्षीय मारीसोल मालवा को गिरफ्तार किया गया है। तीनों पर 20 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया गया है।
इस घटना को मूर्खतापूर्ण हिंसा करार दिया गया है। विश्वविद्यालय ने जारी एक बयान में कहा कि विश्वविद्यालय के कर्मचारी, छात्र और शिक्षक 26 जुलाई को नरोट की श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित रहेंगे। यह शोक सभा भारतीय दूतावास के हिंदू पुजारी अमरनाथ आयोजित कर रहे हैं।
स्ट्रेटफोर्ड विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय पाठ्यक्रमों के उपाध्यक्ष फिरोज खान ने कहा कि हिंदू परंपरा के अनुसार नरोट के शोक का काय्र्रक्रम 13 दिन तक चलेगा। इस दौरान नरोट के माता-पिता और उसके दोस्त मौजूद रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications