मून और कैमरन ने वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा की
संयुक्त राष्ट्र, 22 जुलाई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून और ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने बुधवार शाम मौजूदा वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिका के आधिकारिक दौर पर पहुंचे कैमरन ने न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय जाकर मून से मुलाकात की।
अधिकारी ने कहा, "इस मुलाकात के दौरान दोनों ने आज की तमाम वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा की। अफगानिस्तान युद्ध की नीतियों को लेकर दोनों नेताओं ने सहमति जताई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications