50 करोड़ लोगों की पसंद बना फेसबुक
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि छह साल पहले शुरू की गई इस वेबसाइट मील का पत्थर साबित हुई है। केवल 18 महीने बाद ही इस वेबसाइट का उपयोग करने वालों की संख्या 15 करोड़ तक पहुंच गई थी।
फेसबुक के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जुकरबर्ग ने पिछले महीने कहा था, "इस बात की प्रबल संभावना है कि अगले तीन से पांच साल के बीच फेसबुक का प्रयोग करने वालों की संख्या एक अरब तक पहुंच सकती है।"
जुकरबर्ग ने अपने एक संदेश में कहा, "50 करोड़ लोग फेसबुक का उपयोग कर रहे हैं यह काफी अच्छी बात है। नंबरों पर ध्यान देने की बजाय हम लोगों की सहायता करना चाहते हैं कि वह इस वेबसाइट पर आकर तरह-तरह की जानकारी ले सकें और अपनी बात दूसरों तक पहुंचा सकें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications