रूस से सैन्य संबंधों पर चर्चा करेगा नाटो
मास्को, 22 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का एक प्रतिनिधिमंडल रूस के साथ सैन्य संबंधों पर चर्चा के लिए गुरुवार को मास्को पहुंचेगा।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार रूस पहुंच रहे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व नाटो की सैन्य समिति के प्रमुख एडमिरल गियाम्पाओलो डी पाओला कर रहे हैं।
नाटो का प्रतिनिधिमंडल रूस के सेना प्रमुख जनरल निकोलई माकारोव और दूसरे बड़े अधिकारियों से मुलाकात करेगा। इस दौरान दोनों पक्षों में सैन्य संबंधों के अलावा समुद्री लूट से निपटने के उपायों और अफगानिस्तान के हालात पर भी चर्चा की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications