'मुबारक का स्वास्थ्य गिरने की खबरें निराधार'

काहिरा, 22 जुलाई (आईएएनएस)। मिस्र की सरकार ने बुधवार को उन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया जिनमें राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक का स्वास्थ्य गिरने की बात कही गई थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मिस्र के राष्ट्रपति के प्रवक्ता सुलेमान अवाद ने कहा, "राष्ट्रपति की वर्तमान में सेहत काफी अच्छी है।" उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के स्वास्थ्य के बारे में मीडिया में आ रही खबरें निराधार हैं।

समाचार पत्र 'वाशिंगटन पोस्ट' में रविवार को छपी एक खबर में अमेरिका और पश्चिमी खुफिया एजेंसियों के हवाले से कहा गया था कि मुबारक की बीमार हैं।

गौरतलब है कि 82 वर्षीय मुबारक का छह मार्च को जर्मनी में एक सफल ऑपरेशन हुआ था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+