1500 रुपये के लिए अविवाहित की करा दी नसबंदी
ओमती थाने से मिली जानकारी के अनुसार मदन महल में वाले शिवचरण झारिया (35 वर्ष) की मां मुन्नी बाई द्वारा गुरुवार को दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया कि उनके बेटे को पड़ोस में रहने वाला विक्रम 15 जुलाई को अपने साथ विक्टोरिया अस्पताल ले गया और उसका नसबंदी आपरेशन करा दिया।
मुन्नी बाई की रिपोर्ट के मुताबिक उनका बेटा शिवचरण मानसिक तौर पर कमजोर है और उसकी शादी भी नहीं हुई है। मुन्नी बाई का आरोप है कि विक्रम ने यह कृत्य नसबंदी कराने पर मिलने वाले 1500 रुपये पाने की चाहत में किया है और वह अस्पताल से मिली रकम लेकर भी चंपत हो गया है।
ओमती पुलिस के अनुसार मुन्नी बाई की शिकायत पर विक्रम के खिलाफ धोखाधड़ी, बंधक बनाकर शरीर को नुकसान पहुंचाने वाली धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications