सेंसेक्स में बढ़त, गिरकर खुला निफ्टी
मुंबई, 22 जुलाई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार गुरुवार को मिलेजुले रुख के साथ खुले। सेंसेक्स में 1.14 अंकों की बढ़त रही जबकि निफ्टी 0.20 अंक गिरकर खुला।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 1.14 अंकों की बढ़त के साथ 17,978 पर खुला। बुधवार को यह 17,977.15 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 0.20 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 5399.15 पर खुला। निफ्टी बुधवार को 5399.35 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications