लश्कर से पूरे विश्व को खतरा : अमेरिकी सेना (लीड-1)

नई दिल्ली/वाशिंगटन, 22 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के शीर्ष सेना कमांडर एडमिरल माइक मुलेन ने गुरुवार को कहा कि उन्हें अंदेशा है कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा आने वाले दिनों में 'क्षेत्र और विश्व में बड़ी तबाही' मचा सकता है। लश्कर पर 2008 के मुंबई हमले का आरोप है।

ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष मुलेन ने यह बयान भारत की दो दिवसीय यात्रा शुरू करने से पहले पत्रकारों से बातचीत में दिया। उन्होंने कहा कि नवंबर में राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे से दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ेगा।

मुलेन ने कहा कि भारतीय नेताओं के साथ वार्ता में वह आतंकवाद का मुद्दा उठाएंगे।

उन्होंने उम्मीद जताई कि शुक्रवार को उनकी वार्ता रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन एवं भारतीय सेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ होगी।

भारत यात्रा में अपने साथ जा रहे संवाददाताओं से मुलेन ने कहा कि खासकर मेरी चिंता लश्कर-ए-तैयबाको लेकर है। पाकिस्तान का यह आतंकवादी संगठन दो परमाणु शक्ति से लैस देशों को संघर्ष की ओर कैसे ले जा सकता है।"

लश्कर-ए-तैयबा की गतिविधियों पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा, "इस बात की पूरी संभावना है कि मुंबई हमले जैसा दूसरा हमला किया जा सकता है।"

मुलेन ने कहा, "मैं इसे एक बड़ा स्थानीय और वैश्विक खतरा मानता हूं।"

उन्होंने कहा, "मैं देख रहा हूं कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के फाटा इलाके में सभी आतंकी संगठन एकजुट हो रहे हैं।"

मुलेन ने कहा कि भारतीय नेताओं के साथ आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई बातचीत का मुख्य मुद्दा रहेगी। उन्होंने कहा, "अमेरिका और भारत के हित समान हैं और दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में एकजुट हैं। दोनों ही देशों ने हमले झेले हैं और अपने नागरिकों को खोया है।"

मुलेन ने कहा पिछले 20 वर्षो में दोनों देशों की सेनाओं के बीच संबंधों में तेजी से वृद्धि हुई है और इस प्रक्रिया को बनाए रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि हालांकि सेना दोनों देशों के बीच संबंधों का सेतु नहीं है लेकिन आपसी जुड़ाव के लिए यह संपर्क जरूरी है।

अमेरिकी सेना के एक प्रमुख अधिकारी ने भी पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों द्वारा भारत में 26/11 के मुंबई हमले जैसे एक और हमले की आशंका जताई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+