1,500 रुपये में मिलेगा लैपटॉप
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने लैपटॉप का अनावरण किया। उन्होंने कहा, "अगर और कंपनियां इसी तरह का लैपटॉप बनाएंगी तो इसकी कीमत स्वत: ही कम हो जाएगी।"
यह उपकरण छात्रों के लिए वर्ष 2011 से उपलब्ध हो जाएगा। मानव संसाधन मंत्रलाय ने कुछ साल पहले ही सस्ते लैपटॉप का विचार रखा था। अधिकारियों ने बताया कि इसकी कीमत 500 रुपये पड़ेगी।
मंत्रालय को उम्मीद है कि लैपटॉप की कीमत पहले 1,000 रुपये और फिर घटकर 500 रुपये तक आ जाएगी।
यह उपकरण सामान्य लैपटॉप से बड़ा नहीं है। इसमें टच स्क्रीन की सुविधा है। साथ ही इसमें की-बोर्ड और दो जीबी का रैम लगा हुआ है।
सिब्बल ने कहा, "यह सचमुच लैपटॉप जैसा ठोस है। भारतीय छात्रों के लिए यह वर्ष 2011 से बाजार में उपलब्ध होगा।"
मंत्रालय ने निजी क्षेत्र की कंपनियों को इसी तरह के सस्ते कंप्यूटर बनाने के लिए कहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications