इजरायली हमले में 2 मरे
गाजा, 22 जुलाई (आईएएनएस)। गाजा के उत्तरी हिस्से में इजरायली सेना द्वारा किए गए हमले में फिलिस्तीन के एक नागरिक सहित दो लोग मारे गए और सात अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक इजरायली सेना के प्रवक्ता ने बताया कि फिलिस्तीनी बंदूकधारियों पर सेना ने कई गोले दागे। हमले में एक व्यक्ति मारा गया।
गाजा में आपातकालीन सेवा के प्रमुख मोआवेया हसनैन ने कहा कि अस्पताल में इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल एक फिलिस्तीनी की मौत हो गई। इस हमले में सात लोग घायल भी हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications