आग की आशंका से खाली कराया गया 'स्टैचू ऑफ लिबर्टी'
न्यूयार्क, 22 जुलाई (आईएएनएस)। न्यूयार्क के मशहूर 'स्टैचू ऑफ लिबर्टी' को आग लगने की आशंका के मद्देनजर बुधवार को खाली करा दिया गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे स्टैचू के भीतर लगा मोटर अधिक गर्म हो गया और धुंआ भी उठने लगा। यहां किसी को नुकसान पहुंचने की कोई जानकारी नहीं मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications