बंगाल में स्वाइन फ्लू के 2 मरीजों की हालत गंभीर (लीड-1)
राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने जारी एक बयान में कहा, "राज्य में गुरुवार को स्वाइन फ्लू के चार मामलों की पुष्टि हुई। इस साल एच1एन1 वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है।"
विभाग ने बताया कि स्वाइन फ्लू से पीड़ित 15 लोग अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें से दो की हालत नाजुक है।
उल्लेखनीय है कि राज्य में पिछले हफ्ते इस बीमारी की वजह से 58 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जो स्वाइन फ्लू का पहला मामला था।
वर्ष 2009 में स्वाइन फ्लू से कुल 135 लोग प्रभावित हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications