बिहार के विपक्षी दलों के विधायकों ने किया राजभवन मार्च
बिहार विधानसभा से निकला विधायकों का यह मार्च राजभवन पहुंचा, जहां राज्यपाल से मिलकर उन्हें सभी विधायकों के हस्ताक्षरयुक्त एक ज्ञापन सौंपा गया। इस मार्च में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की बिहार इकाई के अध्यक्ष अब्दुल बारी सिद्दीकी, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस समेत वामपंथी दलों के विधायक शामिल थे।
राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद सिद्दीकी ने पत्रकारों को बताया कि ज्ञापन में कहा गया है कि विधानसभा अध्यक्ष मुख्यमंत्री के इशारे पर काम कर रहे हैं, जो संवैधानिक रूप से ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि पटना उच्च न्यायालय ने वित्तीय अनियमितता की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से करवाने का आदेश दिया है और इस सरकार के रहते निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती। इस कारण सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए।
सिद्दीकी ने कहा कि राज्यपाल ने आश्वासन दिया है कि वह ज्ञापन देखकर इस पर विधि सम्मत कार्रवाई करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications