म्यांमार के राष्ट्रपति 25 जुलाई को पहुंचेंगे कुशीनगर
कुशीनगर, 22 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में भगवान बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली देखने के लिए म्यांमार के राष्ट्रपति थान सूई 25 जुलाई को कुशीनगर पहुंचेंगे। इस एक दिवसीय यात्रा में उनके साथ उनकी पत्नी और 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी कुशीनगर पहुंचेगा।
कुशीनगर जिलाधिकारी कैंप कार्यालय से मिली सूचना के अनुसार भगवान बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली के दर्शन के लिए म्यांमार के राष्ट्रपति थान सूई कुशीनगर आ रहे हैं। वह बोधगया से दोपहर बाद कुशीनगर आएंगे और मुख्य मंदिर में विशेष पूजा करेंगे। इसके बाद सूई बर्मी बौद्ध विहार मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना में शामिल होंगे।
कुशीनगर बौद्ध भिक्षु संघ के अध्यक्ष अग्ग महापंडित भदंत ज्ञानेश्वर ने बताया कि म्यांमार के राष्ट्रपति थान सूई 25 जुलाई को कुशीनगर की यात्रा पर आ रहे हैं। इस यात्रा में उनके साथ उनकी धर्मपत्नी डाउ कीइंग और 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा। बौद्ध मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद वे उसी दिन बोधगया लौट जाएंगे।
इंडो-एशियन नयूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications