पिल्लै पर कृष्णा के बयान से रहमान मलिक खुश

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। मुंबई हमले में आईएसआई की भूमिका से संबंधित गृह सचिव जी. के. पिल्लै के बयान को गलत समय पर दिया गया बयान बताने की विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा की टिप्पणी का पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक ने समर्थन किया है।

मलिक ने ट्विटर पर लिखे अपने संदेश में इस सकारात्मक बयान के लिए नई दिल्ली को धन्यवाद दिया है।

मलिक ने नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लिखा, "हम भारत के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की इस बात के लिए प्रशंसा करते हैं कि उन्होंने अपने सहयोगियों को नकारात्मक बयान न देने की सलाह दी है, इस सकारात्मक बयान के लिए धन्यवाद।"

बुधवार को एक टीवी चैनल पर दिए साक्षात्कार में कृष्णा ने पिल्लै के बयान का बचाव किया था लेकिन विदेश मंत्री स्तर की बातचीत से एक दिन पहले ही यह बयान देने की आवश्यकता पर प्रश्नचिन्ह लगाया था।

निजी चैनल सीएनएन-आईबीएन से कृष्णा ने कहा, "इस वार्ता की पूर्व संध्या पर यह बयान न देना समझदारी होती।"

इस्लामाबाद में 15 जुलाई को संयुक्त पत्रकार वार्ता में कुरैशी ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर कार्रवाई के बारे में सवाल पूछे जाने पर कहा था कि भारत के गृह सचिव द्वारा दिया गया बयान अनावश्यक था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+